2016 ഏപ്രിൽ 17, ഞായറാഴ്‌ച


कक्षा 10

अधिगम उपलब्धियाँ
इकाई 1
● चित्रवाचन करता है और आशय प्रस्तुत करता है।
● कहानी पढ़ता है और आशय प्रस्तुत करता है।
● कहानी की घटनाओं को चुनकर लिखता है ।
● कहानी के आधार पर पटकथा लिखता है।
● दोस्ती की याद करते हुए टिप्पणी लिखता है।
● संबन्धकारक परसर्ग को पहचानता है और परसर्गयुक्त वाक्यों को चुनकर लिखता है।
● टिप्पणी पढ़कर आशय प्रस्तुत करता है।
● कविता पर लिखी टिप्पणी का आकलन सूची तैयार करता है।
● कविता पढ़कर आशय प्रस्तुत करता है।
● कविता पर टिप्पणी लिखता है।

इकाई 2
● चित्रवाचन करता है और आशय प्रस्तुत करता है।
● संस्मरण पढ़कर आशय प्रस्तुत करता है।
● अपना अनुभव लिखकर प्रस्तुत करता है।
● भविष्यकाल की वाक्यों की विशेषता पहचानता है और चुनकर लिखता है।
● जीवनी का अंश पढ़कर आशय प्रस्तुत करता है।
● किसी घटना पर रपट तैयार करता है।
● लग सहायक क्रिया का प्रयोग समझता है और ऐसे वाक्यों को चुनकर लिखता है।

इकाई 3
● चित्र का वाचन करता है और आशय प्रस्तुत करता है।
● कविता पढ़कर आशय प्रस्तुत करता है।
● कविता का विश्लेषण करता है और चर्चा में भाग लेता है।
● कविता पर टिप्पणी लिखता है।
● कहानी पढ़कर आशय प्रस्तुत करता है।
● सामाजिक विषय पर होनेवाली चर्चा पर भाग लेता है।
● चरित्रगत विशेषताएँ लिखता है।
● संगोष्ठी केलिए आलेख प्रस्तुत करता है।
● संगोष्ठी में भाग लेता है।

इकाई 4
● चित्र का विश्लेषण करके आशय प्रस्तुत करता है।
● लेख पढ़कर आशय प्रस्तुत करता है।
● लेख की विशेषताएँ समझता है और चर्चा में भाग लेता है।
● पोस्टर तैयार करता है।
● वर्तमानकाल के बारे में समझता है और वर्तमानकाल के वाक्यों को पहचानकर लिखता है।
● यात्रावृत्त पढ़ता है और आशय प्रस्तुत करता है।
● ब्राँशर तैयार करता है।
● सर्वनाम और प्रत्ययों का योग समझता है और प्रत्यययुक्त सर्वनाम पहचानकर लिखता है।

इकाई 5

● चित्र का विश्लेषण करके आशय प्रस्तुत करता है।
● कविता पढ़कर आशय प्रस्तुत करता है।
● कविता केलिए आस्वादन टिप्पणी लिखता है।
● बालश्रम के कारणों पर विचार करता है और सूचीबद्ध करता है।
● कहानी पढ़कर आशय प्रस्तुत करता है।
● किसी सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय प्रकट करता है।
● पत्र लिखता है।




* * * * * * * *

कक्षा 9

अधिगम उपलब्धियाँ
इकाई 1
● संकेतों के आधार पर वर्ग पहेली की पूर्ति करता है।
● कविता का परिचय देते हुए टिप्पणी लिखता है।
● पटकथा के मार्मिक प्रसंग के आधार पर डायरी लिखता है।
● कहानी पढ़कर चरित्र -चित्रण करता है।
● कहानी को फिल्माने के लिए पटकथा तैयार करता है।
● सर्वनाम और परसर्ग के योग से होनेवाले रूपांतर समझकर प्रयोग करता है।

इकाई 2
● डायरी पढ़कर किसी घटना पर समाचार तैयार करता है।
● लेख पढ़कर संबन्धित विषय पर भाषण प्रस्तुत करता है।
● कविता का विश्लेषण करता है और संवाद में भाग लेता है।
● लेख पढ़कर समान विषयों में लेख लिखता है।
● सार्वनामिक शब्दों का प्रयोग करता है।
● कर्ता-क्रिया-अन्विति समझकर वाक्य लिखता है।
इकाई 3
● कहानी के मार्मिक प्रसंग पर कहानी लिखता है।
● अपना मत व्यक्त करते हुए टिप्पणी लिखता है।
● पढ़ी हुई कविता के ताल-क्रम पर पंक्तियाँ जोडता है।
● कविता का भाव लिखता है।
● विशेषण के साथ प्रत्यय जोड़कर संज्ञा शब्दों का निर्माण करता है।
इकाई 4
● कविता पढ़कर व्याख्या लिखता है।
● आत्मकथा तैयार करता है।
● वाक्यों का विश्लेषण करता है और प्रयोग करता है।
इकाई 5
● संस्मरण पढ़कर पत्र लिखता है।
● पोस्टर तैयार करता है।
● मातृभाषा से हिंदी में अनुवाद करता है।
● वार्तालाप तैयार करता है।
● कविता पाठ करता है।
चित्रवाचन